Rudrapur News: मारपीट और मोबाइल लूट का आरोपी पकड़ा – Hindustan

Rudrapur News: रुद्रपुर। युवक से मारपीट और मोबाइल लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि ट्रांजिट कैंप निवासी सुमित मंडल पुत्र सुशांत मंडल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि उसका भाई शुभम मंडल 26 मई की रात घर को आ रहा था। आरोप था कि रास्ते में रविंद्रनगर निवासी कृपाल सिंह पुत्र अंगन लाल ने उसके भाई से गाली-गलौज और मारपीट की और मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। रविवार रात कोतवाल ट्रांजिट कैंप धर्मवीर सोलंकी, आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे।
इस दौरान मुखबिर से आरोपी के मोदी मैदान के पास होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने आरोपी कृपाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News