Feedback
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय की सरकार की ‘अन्नापूर्णी सुपर सिक्स’ एलपीजी योजना को लेकर सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने विजय सरकार पर आरोप लगाया है कि वो सभी परिवारों को साल में छह फ्री रसोई गैस सिलेंडर देने के अपने चुनावी वादे से मुकर गई है.
योजना की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने कहा कि सरकार ने अब इस लाभ को घटाकर हर साल तीन सिलेंडर तक सीमित कर दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार को अपने वादे के मुताबिक ही सभी परिवारों को इसका लाभ देना चाहिए.
तिरुपति ने सवाल उठाया कि चुनाव के दौरान किए गए वादे की तुलना में सिलेंडरों की संख्या और लाभार्थियों की संख्या दोनों में कटौती क्यों की गई है? उन्होंने कहा, ‘चुनाव के समय घोषणापत्र में क्या वादा किया गया था? सभी परिवारों को हर साल छह सिलेंडर देने का. लेकिन अब वो कह रहे हैं कि पोंगल से सिर्फ तीन सिलेंडर दिए जाएंगे. तमिलनाडु की जनता को धोखा क्यों दिया जा रहा है?
क्या है ‘अन्नापूर्णी सुपर सिक्स’ योजना?
दरअसल मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा में ‘अन्नापूर्णी सुपर सिक्स’ योजना का ऐलान किया. इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल तीन एलपीजी सिलेंडरों की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी.
ये योजना पोंगल 2027 से लागू की जाएगी. इससे 2.5 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले लगभग 1.30 करोड़ परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है. इस योजना से राज्य के खजाने पर सालाना लगभग 4,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: एक साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त में बस सफर… CM विजय का बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री विजय ने दिया गल्फ युद्ध और महंगाई का हवाला
मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि मिडिल-ईस्ट वॉर और एलपीजी की बढ़ती कीमतों के कारण आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बहुत बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि वित्तीय तंगी के बावजूद जनता का बोझ को हल्का करने, उनके कल्याण की रक्षा करने और उनसे किए वादे को पूरा करने के लिए सरकार ने रसोई गैस सिलेंडरों का पैसा सीधे उनके बैंक अकाउंट्स में भेजने का फैसला किया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू