Prayagraj News: शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए 42 नालों का विस्तृत सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे में नालों की जल निकासी व्यवस्था, जमीन का लेवल, बारिश के दौरान पानी की मात्रा, डिस्चार्ज क्षमता और निचले इलाकों की स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की कार्ययोजना तैयार होगी। पिछले दिनों शहरी क्षेत्र में हुए जलभराव के बाद नगर निगम ने सीएंडडीएस से 10 अगस्त को एक वृहद कार्ययोजना बनाने का करार किया था। सीएंडडीएस ने सर्वे और डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी एनसीपीई इंफ्रास्ट्रक्चर को दी है।
हैदराबाद की इस एजेंसी को दिसंबर तक इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। सर्वे में यह भी देखा जाएगा कि बारिश के दौरान किन क्षेत्रों में पानी अधिक एकत्र होता है और वहां से पानी की निकासी के लिए किस तरह की व्यवस्था जरूरी है।अधिकारियों के मुताबिक 42 नालों के सर्वे और प्रस्तावित पंपिंग स्टेशन की योजना को शहर की दीर्घकालिक जल निकासी व्यवस्था से जोड़कर तैयार किया जाएगा, ताकि भविष्य में तेज बारिश के दौरान भी पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके। सीएंडडीएस के परियोजना मैनेजर सीडी मिश्र का कहना है कि हैदराबाद की एजेंसी ने सर्वे शुरू कर दिया है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play