Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि सामाजिक संगठन सोशल वेल्फेयर ऑर्गनाईजेशन ने सदर अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार को लेकर डीएम को पत्र लिखा है। संस्था के अध्यक्ष ने सदर अस्पताल में 40 तरह के ऑपरेशन और 127 तरह की जांच व दवा उपलब्ध कराने के लिए बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल के इमेरजेंसी वार्ड, दवा काउंटर के खराब एसी को दुरूस्त कराया जाय। सभी रोगियों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिले, डॉक्टर व नर्सों को एप्रोन पहनकर ड्यूटी करने के लिए बाध्य किया जाय। सदर अस्पताल के सभी एम्बुलेंस का नियमित मैंटेनेंस में रखा जाय, अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर सभी विभाग तक अच्छी सड़क व नाला का निर्माण कराया जाय।
अस्पताल में दलाली पर रोक लगे, अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ायी जाय, अस्पताल के पुराने भवन का मरम्मती हो, पार्किंग की अच्छी व्यवस्था हो, अस्पतालों में डॉक्टर व नर्सों की संख्या बढ़ायी जाय, सदर अस्पताल में माह में तीन बार डीएम व सीएस के द्वारा जनता दरबार लगाया जाय। सदर अस्पताल के बाउंड्री को ऊंचा किया जाय, चापाकल की पर्याप्त व्यवस्था हो, ताकि रोगियों को पेयजल के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play