Aligarh News: गभाना। कन्होई स्थित श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा मंदिर पर श्रावण मास के चतुर्थ व अंतिम सोमवार को भी जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार देर रात्रि 12 बजे से ही कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक शुरू कर दिया गया। सोमवार सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। यह सिलसिला चलता रहा। जिससे मंदिर में बोल बम व भगवान भोले नाथ के जयघोषों व घंटे घड़ियालों से गूंजता रहा। वहीं श्रद्धालुओं के अपार सैलाब को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से इंस्पेक्टर गभाना मनोज कुमार व एसआई अमित शर्मा सहित भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा में डटे रहे।
बता दें कि नगर पंचायत के गभाना के कन्होई में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के सहारे बना श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम प्राचीन समय से ही चमत्कारी आश्रम के रुप मे विख्यात रहा है। मान्यता है कि श्रावण मास में पड़ने वाले सोमवारों को यहां आकर बाबा की समाधी का दूध व जल, बेलपत्र से अभिषेक व कुएं की पूजा-अर्चना करने पर बाबा यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। इसी मान्यता को लेकर सावन के चतुर्थ व अंतिम सोमवार को सुबह से ही बाबा के भक्तों का अपार सैलाब मंदिर आश्रम पर उमड़ पड़ा। इसके साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसडीएम हरिचंद्र व सीओ महेश कुमार व नायव तहसीलदार अदिति जैन ने समय-समय पर जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ विभाग के डॉ हेमंत कुमार, डॉ विकास जादौन मंदिर समिति के प्रबंधक रवि कुमार, रिंकेश कुमार, बंटी सिंह, लोकेन्द्र कुमार कश्यप ऊर्फ बंटी, पुष्पेंद्र ऊर्फ योगी जी, योगेश मित्तल सहित आदि का विशेष सहयोग रहा। अंतिम सोमवार को लाखो से अधिक लोगो की संख्या ने मंदिर में जलाभिषेक किया. लोगो की भीड़ को देखते हुए पुलिस कर्मी व मंदिर समिति के लोगो के पसीने छूट गए. वहीं मेले में लोगों ने टिक्की समोसे व जमकर खरीदारी की।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play