Bokaro News: मूल दस्तावेजों का सत्यापन को लेकर लगी शिविर – Hindustan

Bokaro News: पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चांपी एवं खेतको पंचायत भवन में सोमवार को पिछले एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में अन्मेप्ड मतदाताओं का नोटिस तामिल के पश्चात मतदाताओं की दावा आपत्ति का निष्पादन का कार्य सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 35 बेरमो सह बीडीओ पेटरवार के द्वारा किया गया। बीएलओ, सुपरवाइजर व प्रतिनियुक्त शिक्षक थे। बीडीओ संतोष कुमार महतो ने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम प्रारूप प्रकाशन में नहीं है वैसे सभी 18 वर्ष से ऊपर मतदाता फॉर्म सिक्स के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाता को निर्धारित मूल दस्तावेजों का प्रमाणिकता के सत्यापन हेतु कैंप लगाया गया, जिसमें नो मैपिंग मतदाता को वैसे निम्न प्रमाण पत्रों में से किसी एक का प्रमाण पत्र जमा करने का आग्रह किया गया जिसमें, पेंशन भोगी को प्रमाण पत्र, 1987 से पहले बैंक खाता होना चाहिए,जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्रमाण पत्र बोर्ड, निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र आदि कोई एक दस्तावेजों का होना जरूरी है।

पंचायत सचिव रईस कौसर, बीपीआरओ मेघनाथ महतो, विजय कुमार प्रसाद, ऑपरेटर पंकज कुमार, सुपरवाइजर कुमार बीरेंद्र, उत्तम कुमार आदि थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News