Darbhanga News: लहेरियासराय। लहेरियासराय स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मंत्रालय ने बड़ी सौगात दी है। लहेरियासराय स्टेशन पर जयनगर से पटना तक चलने वाली गाड़ी संख्या 94803/94804 नमो भारत रैपिड ट्रेन तथा गाड़ी संख्या 13211/13212 जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मंजूरी दे दी गई है। शीघ्र ही इनका ठहराव शुरू किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को स्थानीय सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दी है।
उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र भेजा है। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि लहेरियासराय स्टेशन पर पटना सहित देश के हर कोने तक जाने वाली लंबी दूरी की सभी प्रमुख ट्रेनों पर ठहराव के लिए रेल मंत्री श्री वैष्णव को गत 11 व 13 अगस्त को पत्र सौंपकर इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया था। इसके पूर्व भी वे लगातार रेलवे स्टैंडिंग कमेटी की विभिन्न बैठकों में इसके लिए प्रयासरत थे। इसका सुखद परिणाम अब साकार हुआ है। रेल मंत्रालय ने इन दोनों ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी दे दी है।
सांसद ने कहा कि लहेरियासराय रेलवे स्टेशन बहुत ही पुराना तथा महत्वपूर्ण है। यहां इन दोनों ट्रेनों के ठहराव से हजारों रेल यात्रियों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि लहेरियासराय स्टेशन पर शीघ्र ही अन्य ट्रेनों के ठहराव की भी मंजूरी दी जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play