Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के पास ट्रैफिक कॉलोनी और बागबेड़ा शाखा मैदान में भी रेल कर्मचारियों के लिए अपार्टमेंट बनेगा। शुक्रवार को एडीआरएम निरीक्षण के दौरान यह मुद्दा उठा। फिलहाल स्टेशन कीताडीह रोड स्थित करीब 15 जर्जर क्वार्टर को तोड़कर आसपास से अवैध कब्जा हटाने का आदेश हुआ है, जबकि बागबेड़ा में शाखा मैदान को भी खाली कराने पर जोर दिया गया। दोनों जगह से अवैध कब्जा हटने पर चक्रधरपुर मंडल अपार्टमेंट बनाने की कार्रवाई शुरू करेगा। जानकार बताते हैं कि दोनों जगह अपार्टमेंट बनने से दो-ढाई सौ रेलकर्मियों को स्टेशन के पास आवासीय सुविधा मिल सकती है। हालांकि, बागबेड़ा लाल बिल्डिंग के पास रेलकर्मियों के लिए अपार्टमेंट बनाने का प्रारंभिक कार्य शुरू है।
कर्मचारियों को बेहतर आावासीय सुविधा, स्वच्छ माहौल उपलब्ध कराने के लिए आरवीएनएल (रेल भूमि विकास प्राधिकरण) टाटानगर में सात सौ से ज्यादा फ्लैट बनाएगा। इससे रेलकर्मियों को कॉलोनियों के जर्जर क्वार्टर व अन्य समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। ट्रैफिक कॉलोनी और बागबेड़ा शाखा मैदान में भी अपार्टमेंट की योजना सफल होने से रेलवे के फ्रंट लाइन कर्मचारियों को स्टेशन से आवागमन में सहूलियत होगी। आदित्यपुर स्टेशन के निकट जर्जर क्वार्टर को तोड़कर फ्लैट बनाया गया है। सूचना के अनुसार, चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा और रांची मंडल में भी कर्मचारियों के लिए आरवीएनएल द्वारा करीब छह सौ फ्लैट निर्माण की योजना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play