आगरा: छेड़छाड़ और धमकी से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या, दोस्तों पर गलत काम करने का आरोप – teenage girl takes her own life after being harassed in agra accusations of harassment against a young man and his friends agra late – Jagran

आगरा में युवक और उसके मित्रों की छेड़छाड़ व धमकी से परेशान होकर एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। स्वजन के आरोप पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
सांकेतिक तस्वीर।
छेड़छाड़ और धमकी से तंग आकर किशोरी ने की आत्महत्या
स्वजन ने आरोपितों पर गलत काम करने का आरोप लगाया
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी
जागरण संवाददाता, आगरा। युवक और उसके मित्रों की धमकी और छेड़छाड़ से परेशान होकर किशोरी ने रविवार शाम को आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि आरोपित बेटी को घर पर आकर परेशान कर रहे थे। उन्हें किशोरी से गलत काम किए जाने की भी आशंका है। आरोपितों को समझाने का प्रयास किया तो वह धमकी देने लगे।
रविवार की दोपहर छोटे भाई को काल करके धमकी दी। इससे आहत होकर किशोरी ने दुपट्टे से गले में फंदा लगा पंखे से लटककर जान दे दी।
सोमवार को किशोरी के पिता ने आरोपित मृत्युंजय और उसके चचेरे भाई और दो मित्रों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। किशोरी के पिता और भाई एक जूता फैक्ट्री में काम करते हैं, मां घरों में काम करती है।
पिता ने बताया कि पड़ोस की एक लड़की ने उनकी 16 वर्ष की बेटी की 21 वर्षीय मृत्युंजय से तीन महीने पहले मित्रता करवाई थी। आरोपित ने बेटी से बातचीत करके उसे अपने जाल में फंसा लिया। आरोपित का चचेरा भाई प्रिंयांशु, मित्र अनुज और दीपक बेटी को ब्लैकमेल करने लगे। बेटी को आए दिन रास्ते में रोक कर छेड़छाड़ करते थे। परिवार के लोग काम के सिलसिले में दोपहर में बाहर रहते हैं।
किशोरी की मां को शक है कि आरोपितों ने परिवार की गैर मौजूदगी में डरा धमका कर उससे गलत काम किया। किशोरी के भाई ने बताया कि पुलिस से परेशान करने की शिकायत की थी, लेकिन समाज में बदनामी के डर से मुकदमा दर्ज नहीं कराया था। रविवार की दोपहर ढाई बजे पिता और पुत्र काम पर गए थे। इसी दौरान आरोपित मृत्युंजय ने उन्हें कॉल किया और धमकाते हुए कहा कि आज या तो तेरी बहन मरेगी या फिर तू मारा जाएगा।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: देहरादून-नैनीताल व बागेश्वर में बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ों पर बिजली गिरने की चेतावनी
यह भी पढ़ें- UP Weather: सोनभद्र, मीरजापुर और तराई के जिलों में बारिश, लखनऊ-अवध में कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा अपडेट
भाई ने बताया कि आधा घंटे बाद ही मोहल्ले के लोगों ने बहन के आत्महत्या करने की जानकारी दी। घटना के बाद आरोपित घर पर ताला डालकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर हरीवर्वत कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News