फिरोजाबाद में 23 अगस्त को हुए युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने कुकर्म का विरोध करने पर युवक की हत्या की थी। हत्या
मुठभेड़ के बाद फिरोजाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।
मुठभेड़ में वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा।
कुकर्म का विरोध करने पर युवक की हत्या की थी।
आरोपी से तमंचा, मोबाइल और कपड़े बरामद हुए।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। 23 अगस्त की रात युवक की हत्या करने की घटना में वांछित आरोपित को पुलिस ने सोमवार देर रात एक बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह युवक से कुकर्म करने का प्रयास कर रहा था, विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। आरोपित के पास से तमंचा, युवक का मोबाइल, उसके कपड़े और घटना में प्रयुक्त वाहन लोडर टीर्री बरामद की गई है।
विगत 23 अगस्त को मोहम्मद हसन निवासी चिश्ती नगर रामगढ़ के नगला गुलरिया में निर्माणाधीन मकान में नग्न अवस्था में एक युवक का शव मिला था। उसकी शिनाख्त आगरा, एत्मादपुर क्षेत्र के गांव के निवासी के रूप में पिता ने की थी। मामले में आकाश निवासी नगला गुलरिया के विरुद्ध थाना रामगढ़ में प्राथमिकी लिखवाई गई थी।
आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। आरोपित के सांती रोड पर छिपे होने की खबर पर पुलिस टीम ने एक जगह दबिश दी तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की जबावी कार्रवाई में आरोपित के पैर में गोली लग गई।
यह भी पढ़ें- UP Weather: सोनभद्र, मीरजापुर और तराई के जिलों में बारिश, लखनऊ-अवध में कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा अपडेट
पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि घटना की रात युवक द्वारा उससे नगला गुलरिया तक लिफ्ट मांगी गई थी। जहां पहुंचने के बाद उसने युवक के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। युवक ने विरोध किया तो उसके सिर में ईंट मार कर हत्या कर दी और शव को नग्न अवस्था में छोड़कर मौके से भाग गया था।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: देहरादून-नैनीताल व बागेश्वर में बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ों पर बिजली गिरने की चेतावनी