15 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन, GMP पहुंचा 325 रुपये, आज दांव लगाने का आखिरी मौका – Hindustan

मुख्य बातें

IPO News: आज Augmont Enterprises IPO पर दांव लगाने का आखिरी दिन है। कंपनी का आईपीओ पिछले दो दिनों के दौरान 15 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है। ग्रे मार्केट में इस कंपनी की स्थिति काफी मजबूत है। जिसकी वजह से पहले दिन ही तगड़ा फायदा होने की उम्मीद है। बता दें, इस आईपीओ का साइज 825 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 79 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए 26 लाख फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। आईपीओ 21 अगस्त को खुला था। निवेशकों के पास आज यानी 25 अगस्त तक दांव लगाने का मौका है।

यह आईपीओ ग्रे मार्केट में काफी अच्छी स्थिति में है। आईपीओ आज 325 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जिसकी वजह से 41 प्रतिशत से अधिक के लिस्टिंग गेन होने की उम्मीद है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में आईपीओ के जीएमपी में गिरावट देखने को मिली है। आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 395 रुपये और सबसे कम जीएमपी 190 रुपये प्रति शेयर रहा है।

मेनबोर्ड आईपीओ का प्राइस बैंड 750 रुपये से 788 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आईपीओ के लिए कंपनी ने 19 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14972 रुपये का दांव लगाना होगा।

आईपीओ को 3 दिन में 15 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 14 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है। क्यूआईबी में 2.22 गुना और एनआईआई कैटगरी में आईपीओ को 35 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया है।

एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 20 अगस्त को खुल गया था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 246.30 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

आईपीओ के पैसों से कंपनी मेंटेनेंस, नई खरीदारी, मौजूदा क्षमता को बढ़ाने जैसे कार्यों के लिए करेगी। इस कंपनी की तरफ से 465 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए बाकि बचे पैसों का प्रयोग होगा। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी।

आईपीओ के लिए नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, MUFG Intime India Pvt को रजिस्ट्रार बनाया गया है। बता दें, 31 मार्च 2026 तक कंपनी में कुल 297 कर्मचारी थे। इसमें से 296 पर्मानेंट कर्मचारी और 1 कॉन्ट्रैक्ट में है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News