चौथी बीवी बनाना चाहता था डायरेक्टर, डिमांड सुन भड़के निरहुआ, बोले- ये मेरी गर्लफ्रेंड…हाथ लगाकर दिखाओ – AajTak

Feedback
रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में बैक टू बैक कई खुलासे हो रहे हैं. दिनेश लाल यादव का नाम आपने अभी तक आम्रपाली दुबे संग जुड़ता देखा है. लेकिन क्या आप जानते हैं एक वक्त वो एक्ट्रेस पाखी हेगड़े के प्यार में थे. शो के हालिया एपिसोड में इसका खुलासा हुआ है. दोनों का रिश्ता प्रोफेशनल होने के साथ पर्सनल भी था.
निरहुआ-पाखी का अफेयर!
पाखी ने बताया कि मूवी निरहुआ रिक्शावाला की शूटिंग के दौरान एक्टर को उनसे लगाव हो गया था. हालांकि पाखी ने क्लियर किया कि उन्होंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया जिससे समाज के लोग उनपर सवाल उठाते. पाखी ने निरहुआ की जिंदगी में अपने योगदान पर बात की. उन्होंने बताया कैसे उन्होंने अपने बच्चों के साथ उनके बच्चों का एडमिशन कराया. उनके परिवार ने हमेशा उनकी इज्जत की.
पाखी ने साफ कहा कि उनके रिश्ते में कभी कोई विवाद नहीं था. ऐसा कुछ नहीं था जिसकी कोई भी आलोचना करे. पाखी के मुताबिक, निरहुआ संग उनका रिश्ता दोस्ती से ज्यादा था. दोनों 6 साल साथ रहे. उन्होंने मिलकर कई फिल्में प्रोड्यूस कीं. शो में इसी बातचीत के दौरान निरहुआ की एंट्री होती और पाखी रोने लगती हैं.
हालांकि जब निरहुआ से शादी के प्रपोजल पर सवाल किया गया. तो उन्होंने साफ इनकार किया. एक्टर ने कहा- तब हम दोनों मैरिड थे. तो शादी के लिए प्रपोज करने का सवाल कहां से आया? पाखी ने कहा कि उनके बीच का लगाव एक दिन का नहीं था. दोनों ने एक दूसरे की कई बातों को लेकर इज्जत की. ऐसा ही एक किस्सा पाखी ने शेयर किया.
डायरेक्टर पर भड़के निरहुआ
उन्होंने बताया कैसे एक डायरेक्टर की भद्दी डिमांड के आगे निरहुआ ने उन्हें सेफ फील कराया. पाखी के मुताबिक, एक डायरेक्टर उन्हें अपनी चौथी बीवी बनाना चाहता था. शख्स की तीन बीवियां पहले से थीं. जब निरहुआ को डायरेक्टर की भद्दी डिमांड के बारे में पता चला तो वो गुस्सा हो गए. निरहुआ ने पाखी को सपोर्ट किया. डायरेक्टर से कहा कि पाखी उनकी गर्लफ्रेंड हैं, हिम्मत है तो हाथ लगाकर दिखाए.
पाखी के मुताबिक, निरहुआ के इसी जेस्चर की वजह से उनके दिल में एक्टर के लिए सम्मान और बढ़ गया था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News