Haldwani News: हल्द्वानी। नगर निगम राजपुरा स्थित गोशाला में निकलने वाले गोबर का उपयोग बायो ईंधन तैयार करने में करेगा। सोमवार को नगर आयुक्त पारितोष वर्मा के नेतृत्व में गोबर से ईंधन तैयार करने वाली मशीन का शुभारंभ किया गया। मशीन के माध्यम से गोशाला में रोजाना निकलने वाले गोबर को ईंधन के रूप में उपयोग होने वाले उत्पाद में बदला जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, तैयार बायो ईंधन का इस्तेमाल मुख्य रूप से अंगीठी, तंदूर और अन्य स्थानों पर लकड़ी के विकल्प के तौर पर किया जा सकेगा। इससे एक ओर गोशाला से निकलने वाले गोबर का निस्तारण होगा, वहीं ईंधन के लिए लकड़ी पर निर्भरता भी कम होगी।
गोबर से तैयार ईंधन को सुखाकर उपयोग योग्य बनाया जाता है, जिससे इसे आसानी से भंडारित और इस्तेमाल किया जा सकता है। नगर निगम की योजना के अनुसार, इसके बाद गंगापुर कड़वाल की गोशाला में मशीन लगाई जाएगी। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ गोशाला के संचालन में भी संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो सकेगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play