Top Penny Stock: 4 दिन में 70% उछला ये 'छुटकू' शेयर, निवेशक मालामाल, कंपनी का 40 देशों में कारोबार – AajTak

शेयर बाजार में कारोबार भले ही जोखिम भरा माना जाता है, लेकिन इसमें कई शेयर ऐसे हैं जो एक झटके में अपने निवेशकों को मालामाल कर देते हैं. ऐसा ही एक छुटकू शेयर है सुपर टैनरी लिमिटेड का स्टॉक, जो सिर्फ 4 कारोबारी दिनों में ही पैसे लगाने वालों के लिए मल्टीबैगर स्टॉक बन गया. इस Super Tannery Stock में इन चार दिनों में 70 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है. (Photo: Pixabay)
आज पैनी स्टॉक में 10% की तेजी 
सुपर टैनरी का शेयर सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही रॉकेट की रफ्तार से भागा और पलक झपकते ही करीब 10 फीसदी उछल गया. इसका प्राइस 13 रुपये के पार निकल गया. स्टॉक प्राइस में जारी तेजी के चलते खबर लिखे जाने तक इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी बढ़कर 141 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा. (Photo: ITG)
अपर सर्किट के साथ नए हाई पर
गौरतलब है कि बुधवार को शेयर बाजार में कारोबार के दौरान ये शेयर अपने पिछले बंद 11.91 रुपये की तुलना में तेजी लेकर 12.59 रुपये पर खुला और फिर कुछ देर के कारोबार के बाद ही इसमें अपर सर्किट (Super Tannery Share Upper Circuit) लग गया और ये 13.10 रुपये के अपने नए 52-वीक के हाई लेवल पर पहुंच गया. (Photo: GettyImage)
चार दिन में मचा दिया गदर 
Super Tannery Stock Price में बीते सप्ताह से ही जोरदार तेजी का सिलसिला जारी है. महज चार कारोबारी दिनों में इस स्टॉक की कीमत में 70 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. दरअसल, 20 अगस्त को ये दिनभर के कारोबार के बाद 7.57 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ था और बुधवार को खबर लिखे जाने तक ये 13.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. (Photo: GettyImage)
महीनेभर में पैसा डबल
न सिर्फ बीते चार दिन में बल्कि इस पैनी स्टॉक ने करीब एक महीने में ही इसने अपने निवेशकों के पैसे लगभग डबल (Money Double Penny Stock) कर दिए हैं. बीते महीने के आखिरी कारोबारी दिन 31 जुलाई को सुपर टैनरी लिमिटेड के एक शेयर की कीमत 6.73 रुपये थी और तब से अब तक करीब 95 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न देकर  निवेशकों को मालामाल कर दिया है. (Photo: ITG)
40 से ज्यादा देशों में कारोबार
Super Tannery Limited लेदर और इससे जुड़े प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट करती है. इसकी शुरुआत 1953 में की गई थी. इसका हेडक्वार्टर कानपुर में है. कंपनी द्वारा बेचे जाने वाले उत्पादों में जूते और अन्य फुटवियर, बैग, बेल्ट, वॉलेट, स्पोर्ट्स उत्पाद, घुड़सवारी के सामान जैसे सैडल, ब्रिडल, रीन्स बनाती है. कंपनी के प्रोडक्ट दुनिया के 40 से ज्यादा देशों में निर्यात किए जाते हैं. (Photo: Reuters)
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.) 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News