बजट रखिए तैयार! फॉर्च्यूनर से टक्कर लेने आ रही किआ की यह धाकड़ कार; जानिए खासियत – Hindustan

किआ अपनी नई प्रीमियम 3-रो एसयूवी सोरेंटो (Kia Sorento) को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। किआ के आंध्र प्रदेश स्थित अनंतपुर प्लांट में इसका प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है। साथ ही डीलरशिप्स पर बुकिंग भी चालू कर दी गई है। यह एसयूवी दमदार इंजन, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और आल-व्हील ड्राइव (AWD) जैसे मॉडर्न फीचर्स के साथ भारतीय मार्केट में तहलका मचाने आ रही है। बता दें कि यह कार 4 सितंबर, 2026 को डेब्यू करेगी। आइए जानते हैं किआ की इस अपकमिंग कार केसंभावित डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन के बारे में विस्तार से।

पावरट्रेन की बात करें तो कंपनी इसे दो बेहतरीन इंजन ऑप्शन्स के साथ पेश करने जा रही है। इसमें 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा, जो लगभग 238bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। शहर में ड्राइव करने वालों के लिए यह हाइब्रिड वर्जन काफी किफायती साबित होगा। इसके अलावा हाईवे लवर्स के लिए 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। यह 202bhp की पावर और 442Nm का टॉर्क देगा।

₹ 31 लाख से शुरू
₹ 24.97 – 28.61 लाख
₹ 33.23 – 35.19 लाख
₹ 34.76 – 50.46 लाख
₹ 26.9 – 29.9 लाख
₹ 36.99 – 46.99 लाख

पैसेंजर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किआ इस कार में लेवल-2 एडास (ADAS), मल्टीपल एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दे सकती है। इसके केबिन में ट्विन-स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और शानदार कनेक्टेड कार फीचर्स मिलेंगे।

भारतीय मार्केट में किआ सोरेंटो का सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लोस्टर और जीप मेरिडियन जैसी दिग्गज गाड़ियों से होने वाला है। मार्केट में जहां ज्यादातर कंपनियां अब डीजल इंजन बंद कर रही हैं, वहीं किआ का डीजल और हाइब्रिड दोनों ऑप्शन देना एक मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। टोयोटा फॉर्च्यूनर अपने लैडर-फ्रेम स्ट्रक्चर और रफ-एंड-टफ इमेज के लिए जानी जाती है। जबकि सोरेंटो प्रीमियम केबिन कम्फर्ट, बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करेगी।

फिलहाल इस बात पर सभी की निगाहें टिकी हैं कि किआ इसकी कीमत क्या तय करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किआ सोरेंटो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 28 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि, सटीक कीमतों का खुलासा 4 सितंबर को ही होगा। अगर कंपनी इसे 28-30 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर देती है, तो यह फॉर्च्यूनर के मुकाबले काफी सस्ती होगी और ग्राहकों को हाइब्रिड टेक और ऑल-व्हील ड्राइव का एक शानदार कॉम्बिनेशन मिल जाएगा।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Kia Sorento शीघ्र लॉन्च होगी मात्र ₹40,600/महीना से शुरू
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News