Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में 11 निजी स्कूल बंद हो गए हैं। जांच में यह बात सामने आई है। इन स्कूलों का यू-डायस कोड खत्म कर दिया गया है।
यू-डायस में इन स्कूलों से एक भी बच्चे की रिपोर्ट नहीं आने पर जांच कराई गई थी। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों का ब्यौरा यू-डायस पर लिया जाता है। दो दर्जन से अधिक स्कूलों से लगातार पिछले दो साल से एक भी बच्चे का रिकार्ड नहीं भेजा जा रहा था। इसे लेकर विभाग ने इन स्कूलों की भौतिक जांच का आदेश दिया था। बीईओ से प्रखंडवार भौतिक जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि 11 निजी स्कूल बंद हो चुके हैं। इनमें कई स्कूल दो से तीन साल पहले ही बंद हो चुके थे, लेकिन यू डायस कोड इनका चल रहा था। विभाग के रिकार्ड में भी ये स्कूल थे। डीईओ ने कहा कि विभागीय आदेशानुसार इन स्कूलों के बंद होने की रिपोर्ट भेजते हुए कोड रद्द कर दिया गया है।
जांच में यह भी सामने आया कि बंद होने वाले स्कूल ऐसे हैं, जो कोविड से दो से तीन साल पहले ही खुले थे। इन स्कूलों में बच्चों की संख्या 300 से 500 तक थी। कई स्कूल पांचवीं तो कई आंठवीं तक के चल रहे थे। कोविड के दौरान इन स्कूलों में बच्चों की संख्या लगातार कम होती गई। 2023 से 2025 के बीच ये स्कूल बिल्कुल खाली हो चुके थे।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play