खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम कल, युवाओं से रू-ब-रू होंगे पीएम – Hindustan

-वीकेएसयू के परीक्षा भवन सभागार में होगा आयोजन आरा, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को भोजपुर में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं, खिलाड़ियों और एनएसएस स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे। भोजपुर जिले के लिए पहले जगजीवन कॉलेज का चयन किया गया था, लेकिन 27 अगस्त को पीजी प्रवेश परीक्षा होने के कारण कार्यक्रम का स्थल बदल दिया गया है। अब आयोजन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन सभागार में होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जगजीवन कॉलेज की प्राचार्य प्रो आभा सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को कई तरह की बातें जानने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद का मौका मिलेगा।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी जूली कुमारी ने बताया कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष कार्यक्रम को युवाओं की सहभागिता के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसमें स्थानीय जन प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उनसे भी युवाओं को संवाद करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में आरा विधायक सह उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, विधायक राधाचरण साह और एमएलसी जीवन कुमार शामिल होंगे। क्रिकेटर एवं यूथ आइकॉन आकाश दीप और वुशु मार्शल आर्ट की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नूतन भी कार्यक्रम में भाग लेंगी। कार्यक्रम का ब्रॉडकास्टिंग भी किया जाएगा। एनएसएस समन्वयक डॉ साधना रावत ने बताया कि क्षेत्र के कॉलेजों को टाइप ए और टाइप बी श्रेणी में रखा गया है। भोजपुर का जगजीवन कॉलेज और सासाराम का श्री शंकर कॉलेज टाइप ए में शामिल हैं। टाइप ए श्रेणी के चयनित कॉलेजों के विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री संवाद भी कर सकते हैं, जबकि टाइप बी में बक्सर के एमवी कॉलेज और सुमित्रा महिला कॉलेज, डुमरांव के अलावा रोहतास का महिला कॉलेज डालमियानगर कैमूर (भभुआ) के दो कॉलेज एसएसएस महिला कॉलेज भभुआ और एसवीपी कॉलेज भभुआ और भोजपुर का एक कॉलेज एसबी कॉलेज शामिल है। टाइप बी श्रेणी के कॉलेजों के विद्यार्थी मुख्य रूप से संवाद कार्यक्रम को सुनेंगे。

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News