Palamu News: सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत – Hindustan

Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव के समीप सोमवार की देर शाम में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 60 वर्षीय जयराम पासवान की मौत हो गई। मृतक हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव के निवासी थे। पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि जयराम पासवान बाइक से हुसैनाबाद बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बरडीहा गांव के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर के मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एमआरएमसीएच स्थित टीओपी के पुलिस पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों का बयान संबंधित थाने को भेज दी गई है। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात ट्रैक्टर की पहचान कर उसके चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News