मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के शिवाजी मैदान में सावन को लेकर आयोजित डिज्नीलैंड मेले में मंगलवार को संयुक्त अभियान चलाकर सात बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। यह कार्रवाई बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी), जिला बाल संरक्षण इकाई और श्रम विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से की।
अभियान के दौरान मेले में काम कर रहे अन्य बच्चों की भी जांच की गई। कुछ बच्चों को चेतावनी देते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए और बाल श्रम से दूर रहने को कहा गया। विमुक्त कराए गए बच्चों को संरक्षण एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति ने बच्चों की काउंसलिंग शुरू कर दी है। उनके सामाजिक, शैक्षणिक और पारिवारिक हालात का आकलन किया जा रहा है। बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के साथ उनके पुनर्वास की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
रेस्क्यू टीम में सीडब्ल्यूसी सदस्य रविशंकर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी जिसान अहमद, पीओ एनआईसी नासिर अली, मेदिनीनगर सदर के एलईओ अनिल कुमार, चैनपुर के एलईओ चैनपुर राहुल कुमार और चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक अमित कुमार आदि शामिल थे। अभियान के दौरान मेले के संचालकों और दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम नहीं कराया जाए। बच्चों को रोजगार में लगाने के बजाय शिक्षा, संरक्षण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिकारियों के अनुसार 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम कराना कानूनन अपराध है। बाल एवं किशोर श्रम से संबंधित प्रावधानों के तहत दोषी नियोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई और दंड का प्रावधान है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play