Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की। इस दौरान 16 महिलाओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। आयोग सदस्य ने एक-एक कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर शोषण, संपत्ति विवाद, मानसिक उत्पीड़न, पेंशन तथा आवास योजना का लाभ नहीं मिलने जैसी शिकायतें सामने आईं। उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सम्मान उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
जनसुनवाई के बाद उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर महिलाओं की सुरक्षा, कल्याण और समस्याओं से जुड़े मामलों की समीक्षा की। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा, विधायक सदर प्रतिनिधि अरुण कुमार मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play