Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता रक्षाबंधन को लेकर प्रमुख बाजारों में राखियां सजने लगी है। जहां धागा वाली राखियों में विभिन्न डिजाइन उतारे गए हैं वहीं चांदी की राखियों में भी इस बार डिजाइनों की भरमार है। हालांकि राखी दुकानदारों को बाजार में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का अब भी इंतजार है। फुटपाथ और सड़क किनारे दुकानें लगाने वाले दुकानदारो को बारिश और धूप से परेशानी उठानी पड़ रही है।
फुटपाथ पर सजने वाली दुकानों के कारण आवागमन प्रभावित होता है, खरीददारी करने के दौरान यहां दुकानदारों व ग्राहकों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ता है। हर साल पर्व पर लगने वाली अस्थाई दुकानों के बावजूद न तो बाजार में पीने के पानी की व्यवस्था है न ही शौंचालय व यूरिनल की, जिससे बाजार जाने से लोगो के कतराने के कारण आनलाइन को बढ़ावा मिल रहा है।
इस बार चांदी व धागे की राखियों में कई तरह के डिजाइन बाजार में उतारे गए हैं। धागे की राखी में जहां स्टोन, नजरबट्टू, मोतियों सहित कार्टून कैरेक्टर की राखियों उपलब्ध हैं, वहीं चांदी की राखियों के साथ इंपोर्टेड प्लेटिनम पालिश वाली राखियों के अलावा नाम वाली, स्टोन वर्क, रुद्राक्ष, इटालियन लुक, ब्रासलेट, धागे में फूल आदि की डिजाइन वाली फैंसी राखियां खरीददारों को भा रही हैं।
एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर बहनों को एक सहयोगी के साथ नि:शुल्क यात्रा कराई जाएगी। 26 अगस्त की सुबह से 28 अगस्त की मध्यरात्रि तक कराई जाने वाली यात्रा के लिए बसों का बेड़ा तैयार है। बसस्टाप में पीने के पानी, सुरक्षा आदि की व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी हैं जिससे महिलाओं को सफर के दौरान समस्याओं का सामना न करना पड़े।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play