Sitamarhi News: परसौनी। प्रखंड क्षेत्र में सरकार की महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। वृद्धा एवं विधवा पेंशन के लाभुकों को भुगतान और आवेदन प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण दर्जनों लोग प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं। लाभुकों का आरोप है कि कागजातों में छोटी-छोटी त्रुटियां बताकर सुधार कराने में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। मंगलवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंकर कुमार सिंह ने आमजन की समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ महेशचंद्र से मुलाकात की। उन्होंने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और राशन वितरण में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया।
इस पर बीडीओ ने पेंशन योजनाओं से संबंधित लंबित प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। राशन वितरण में कम मात्रा दिए जाने के आरोपों पर उन्होंने बताया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) मंगलवार को बिना सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित थे।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play