Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के सभागार में सोमवार को जिला सरपंच-पंच संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वशिष्ट कुमार झा ने व संचालन मधेपुर प्रखंड अध्यक्ष सह जिला कोषाध्यक्ष मदन कुमार मिश्र ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक पुष्पेन्द्र ठाकुर मौजूद रहे। अध्यक्षीय संबोधन में वशिष्ट कुमार झा ने संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और प्रखंडवार सांगठनिक बैठक आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की अपील की। बैठक का संचालन कर रहे मदन कुमार मिश्र ने ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों के मासिक नियत भत्ते का भुगतान, मृत प्रतिनिधि के आश्रितों को बीमा अनुदान, भवन किराया एवं अन्य मदों के आवंटन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर जिला संगठन का प्रतिनिधिमंडल लगातार प्रयासरत है। मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र ठाकुर ने कहा कि राज्य स्तरीय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए पंचायती राज विभाग के दिशा-निर्देशों पर विचार रखे।उन्होंने कहा कि सरकार की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए संघ को एकजुट होना होगा। बैठक में सुजीत साह, भोगेन्द्र पासवान, रामाशंकर ठाकुर, रामानंद चौधरी, हीरालाल यादव, विद्यानन्द सिंह भी मौजूद थे। अंत में कोरहिया जयनगर के सरपंच राजकुमार मुखिया सहित दिवंगत प्रतिनिधियों के लिए मौन रखकर कर शोक व्यक्त किया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play