Bagaha News: बेतिया। जिले के 18 प्रखंडों में खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े 510 ऐसे औद्योगिक यूनिट है जो बिना मानक लाइसेंस के ही संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी औद्योगिक यूनिट ने ‘फसाई ‘ अर्थात खाद्य संरक्षण एवं मानक प्राधिकरण से अभी तक लाइसेंस नहीं लिया है। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रोहित राज ने बताया कि जिले के सभी औद्योगिक यूनिटों की जब प्रमाण पत्रों की जांच की गई तब यह अलार्मिंग स्थिति सामने आया। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 620 ऐसे औद्योगिक यूनिट है जो खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े हुए हैं इनमें से सिर्फ 110 औद्योगिक यूनिट के द्वारा ही अब तक लाइसेंस लिया गया है।
इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने उद्योग विभाग के सभी डीआरपी अर्थात जिला रिसोर्स पर्सन को मामले की जांच करने का आदेश दिया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि सभी डीआरपी अपने से जुड़े औद्योगिक यूनिट की साइट विजिट कर पूरे मामले की पड़ताल करें। इसके अलावा उन्होंने वैसे सभी बैंकों की शाखा प्रबंधकों को पत्र लिखा है जिनके द्वारा ऐसे औद्योगिक यूनिट को उद्योग विभाग की ओर से निर्धारित की गई ऋण की राशि प्रदान की गई है। यहां बता दे की पीएमएफएमई योजना के तहत जिले के 18 प्रखंडों में लगाए गए इनमें से कई औद्योगिक यूनिट को ऋण की सुविधा मिली है और 35% सब्सिडी का भी लाभ प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी चिन्हित औद्योगिक यूनिट की सूची तैयार की जा रही है। इन सभी औद्योगिक यूनिट को 30 दिन की मोहलत भी प्रदान की जा रही है ताकि इस दरमियान वे अपने डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन से संपर्क कर फसाई के प्रमाण पत्र को हासिल करने की सभी अहर्ताएं पूरी कर ले। इस अलार्मिंग स्थिति को देखते हुए उद्योग विभाग के द्वारा बैंकों के शाखा प्रबंधकों के अलावा जिले के फूड सेफ्टी ऑफिसर को भी इस मामले में को-ऑर्डिनेट करने के लिए कहा गया है। आपूर्ति क्षेत्र के अनुरूप लेना होगा प्रमाण पत्र : यहां बता दे की जिले के अलग-अलग प्रखंडों में संचालित किया जा रहे खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े औद्योगिक यूनिट में से कई यूनिट ऐसे भी है जिनका उत्पादित माल को राज्य स्तर के अलावा राष्ट्र स्तर अथवा विदेश में भी भेजा जा रहा है। इन सभी औद्योगिक यूनिट को क्षेत्र के अनुरूप अलग-अलग प्रमाण पत्र लेने का निर्देश जारी कर दिया गया है। जिससे की यह सभी जल्द लाइसेंस ले।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play