Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। सहायक निदेशक (दिव्यांगजन सशक्तिकरण) सह नोडल पदाधिकारी आशीष अमन की अध्यक्षता तथा सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) शशि कुमार एवं सहायक निदेशक (बाल संरक्षण) अनिमेष चन्द्रा की उपस्थिति में श्रीकामेश्वरी प्रिया राजकीय नेत्रहीन उच्च विद्यालय एवं श्रीकामेश्वरी प्रिया राजकीय मूक-बधिर खेल मध्य विद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
सहायक निदेशक श्री अमन ने कहा कि राज्य के मेहनती एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा शिक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार के उद्देश्य से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। यह पोर्टल विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने, उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार के लिए सुझाव प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उनके समयबद्ध समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
दरभंगा। दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज (डीसीई) में मंगलवार को विद्यार्थियों के हित एवं शैक्षणिक/प्रशासनिक सुविधाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सहयोग पोर्टल की उपयोगिता, उपलब्ध सुविधाओं तथा इसके माध्यम से विभिन्न छात्र केंद्रित सेवाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण, आवश्यक विवरण दर्ज करने तथा उपलब्ध सेवाओं का उपयोग करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर डीसीई के प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार तथा सहयोग पोर्टल के नोडल पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play