—विज्ञापन—
Roman Reigns Net Worth: 2012 में रोमन रेंस ने मेन रोस्टर में कदम रखा था. इसके बाद बतौर फेस उन्होंने अच्छा काम किया. हालांकि, उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई. अगस्त 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया. इसी के साथ रेंस की किस्मत चमक गई. रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे. अब वो WWE के ब्रांड हैं. पूरी दुनिया में उनकी फैन-फॉलोइंग है. पिछले कुछ सालों से WWE में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले रेसलर्स की लिस्ट में रेंस टॉप पर रहे हैं. रेसलिंग फैंस के दिमाग में एक ही सवाल रहता है कि रेंस की नेटवर्थ कितनी है. आइए आपको बताते हैं कि 2026 में ट्राइबल चीफ की नेटवर्थ क्या है. (Photo: WWE.com)
Celebrity Net Worth की रिपोर्ट के अनुसार रोमन रेंस की नेटवर्थ 14 मिलियन डॉलर है. रेंस की कमाई का मुख्य साधन WWE है. इसके अलावा वो हॉलीवुड और एडवर्टाइजमेंट से भी पैसा कमाते हैं. रेंस की मर्चेंडाइज से भी बढ़िया कमाई हो जाती है. रेंस की फ्यूचर में नेटवर्थ और बढ़ सकती है. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस के लिए 2025 ज्यादा खास नहीं रहा था. उन्हें बड़े मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. 2026 अभी तक उनके लिए बढ़िया रहा है. रेंस को ट्रिपल एच ने शुरुआत में ही पुश दे दिया था. रेंस ने सऊदी अरब में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में तगड़ी जीत हासिल की. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: SummerSlam 2026 में ये 5 WWE स्टार्स अपने करीबियों को दे सकते हैं बड़ा धोखा
रॉयल रंबल जीतने के बाद रोमन रेंस ने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. दोनों के बीच मेन इवेंट में तगड़ा मैच हुआ था. अंत में रेंस ने पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. रेंस के चैंपियन बनने पर फैंस बहुत ज्यादा खुश हुए थे. (Photo: WWE.com)
रेसलमेनिया 42 में चैंपियन बनने के बाद रोमन रेंस ने अभी तक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप दो बार डिफेंड की. जेकब फाटू के खिलाफ बैकलैश और क्लैश इन इटली में उनका मैच हो चुका है. दोनों बार रेंस ने जीत हासिल की. अब तो फाटू को रेंस ने ब्लडलाइन में शामिल कर लिया है. (Photo: WWE.com)
समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आएंगे. रेंस अपनी चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच खतरनाक मैच की उम्मीद जताई जा रही है. रेंस को हराने का दावा रॉलिंस ठोक चुके हैं. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: कौन है वो महिला रेसलर, जिसने Roman Reigns के 1316 दिनों के WWE टाइटल रन को ध्वस्त कर इतिहास रचा?
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in