4 महीने में टूटी शादी, पति-सास ने की मारपीट? घरेलू हिंसा पर एक्ट्रेस बोली- परिवार ने… – Aaj Tak News

Feedback
टीवी शो ‘अपोलीना’ फेम एक्ट्रेस अदिति शर्मा अपने पति से 4 महीने बाद ही अलग हो गईं. एक्ट्रेस ने शादी के चंद ही महीनों बाद पति, सास और ननद पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे. एक्ट्रेस ने अब ससुराल वालों पर लगाए अपने आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने कहा कि वो फिलहाल इन हालातों को समझने की कोशिश कर रही हैं. 
क्या बोलीं अदिति शर्मा?
Times Now संग बातचीत में, अदिति ने कहा कि उनकी निजी जिंदगी में जो भी चल रहा है, उसे संभालने के लिए उन्हें थोड़ा वक्त और स्पेस चाहिए. अदिति ने कहा कि फिलहाल वो हर चीज पर कमेंट करने के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने इस तरह की परिस्थितियों का सामना कर रहे लोगों से हिम्मत बनाए रखने और परिवार का सपोर्ट लेने की सलाह दी. उन्होंने ये भी कहा कि मेडिटेशन से उन्हें इस सिचुएशन को हैंडल करने में मदद मिली है. 
अदिति ने कहा कि वो असल जिंदगी में काफी प्राइवेट इंसान हैं. इसलिए उन्होंने इस मामले पर हमेशा चुप्पी बनाए रखी. अदिति बोलीं- ईमानदारी से कहूं तो कुछ स्थितियों और फैसलों से बाहर निकलने में काफी समय लगता है.
अदिति आगे बोलीं- मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि जो भी लड़के और लड़कियां ऐसी सिचुएशन से गुजर रहे हैं, उन्हें जरूरी हिम्मत मिले और उन्हें अपने परिवार से सपोर्ट मिले. वो लोग मेडिटेशन करें. मुझे लगता है कि इससे मदद मिलती है. 
अदिति ने क्यों साधी थी चुप्पी?
अदिति ने यह भी बताया कि उन्होंने इस मामले पर लंबे समय तक पब्लिकली बात नहीं की थी. उन्होंने कहा कि वो अभी भी इस स्थिति को समझने की कोशिश कर रही हैं और वो हर बात पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं हैं. अदिति बोलीं- मैं अभी इस पर सचमुच कोई कमेंट नहीं कर सकती, क्योंकि मुझे नहीं पता कि मुझे क्या कहना चाहिए और क्या नहीं. मैं अभी इनमें से किसी भी चीज के लिए तैयार नहीं हूं. एक्ट्रेस ने यह भी क्लियर किया कि उन्होंने शिकायत से जुड़ी खबर लीक नहीं की थी. 
अदिति बोलीं- मैंने इसके (घरेलू हिंसा के) बारे में पहले कभी कुछ नहीं कहा और न ही बाद में कुछ कहा, क्योंकि मैं बहुत ही प्राइवेट इंसान हूं. इसलिए मैं अपनी भावनाओं को अपने तक ही रखना पसंद करती हूं. यही जिंदगी है. आपको अपने संघर्षों का सामना करना ही पड़ता है.  इसलिए, मैं बस वही कर रही हूं. 
4 महीने में टूटी शादी
अदिति शर्मा और अभिनीत कौशिक पहली बार जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास में मिले थे. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके बाद उन्होंने नवंबर 2024 में अपने घर पर ही गुपचुप शादी कर ली थी. लेकिन शादी के 4 महीने बाद ही उनके रिश्ते में दरार आ गई. एक्ट्रेस ने पति, सास और ननद के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया. अदिति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से काफी परेशान किया जा रहा था. वहीं, अभिनीत कौशिक ने एक्ट्रेस पर उन्हें चीट करने का आरोप लगाया था. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News