Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आरएल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और सजावटी सामग्री से आकर्षक राखियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल रहा। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और पारंपरिक पर्वों से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को निखारना रहा। छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न डिजाइन की राखियां तैयार कीं। उनकी बनाई राखियों में मेहनत और कलात्मकता साफ नजर आई। इस दौरान शिक्षिकाओं संध्या, पायल और विद्यावती ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
उन्होंने राखी की डिजाइन, सजावट और निर्माण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। शिक्षिकाओं ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है।प्रतियोगिता के बाद छात्राओं ने एक-दूसरे की कलाइयों पर स्वयं बनाई राखियां बांधीं और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। निदेशक संदीप कुमार श्रीवास्तव ने रक्षाबंधन पर छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक राखियों व प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ कला, संस्कृति और भारतीय परंपराओं से जुड़ी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रधानाचार्य संजय पाण्डेय ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के पूर्व छात्राओं की बनाए राखियों व कला की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play