ब्रिटेन में रह रही एक भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंजू शेखावत परमार ने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि घर की छत के किनारे बनी बारिश के पानी की नाली (गटर या रेनवॉटर ड्रेन) की सफाई के लिए उन्हें महज 20 मिनट के काम के लिए 92 पाउंड यानी करीब 12,000 रुपये का बिल चुकाना पड़ा। उन्होंने इसकी तुलना भारत में इसी तरह के काम के खर्च से की, जिससे यूजर्स हैरान रह गए।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @manjushekhawatparmar नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में मंजू दिखाती हैं कि एक कर्मचारी सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ता है और नाली में जमा सूखे पत्ते, मिट्टी और कचरा साफ करता है। नाली में काफी गंदगी जमा हो चुकी थी। कर्मचारी कचरा बाल्टी में इकट्ठा करके मंजू को दिखाता है और कहता है, “देखो, इतना कचरा निकला है।” इसके बाद वह घर के दूसरे हिस्से की नाली भी साफ करता है। पूरा काम सिर्फ 20 मिनट में खत्म हो जाता है। फिर वह अपना सामान समेटकर चला जाता है और 92 पाउंड का चार्ज ले लेता है।
मंजू वीडियो में हैरानी जताते हुए कहती हैं, ‘इंग्लैंड में छत के किनारे बनी बारिश के पानी की नाली साफ करने के लिए हमने कितना पैसा दिया? 92 पाउंड, जो करीब 12,000 रुपये होते हैं। इस आदमी ने सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़कर नाली साफ की। अंदर सूखे पत्ते और गंदगी भरी पड़ी थी। लेकिन असली बात यह है कि इस काम में सिर्फ 20 मिनट लगे और उसने 92 पाउंड लेकर छोड़ दिया। यानी 20 मिनट में 12,000 रुपये।’ उन्होंने दर्शकों से पूछा, “अब आप बताओ, भारत में जहां आप रहते हो, ऐसी छत की नाली साफ करने में कितना खर्च आता है?”
यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई। कई यूजर्स ने भारत और ब्रिटेन के लेबर कॉस्ट के भारी अंतर पर टिप्पणी की। कुछ ने लिखा कि भारत में ऐसा काम 200-500 रुपये में हो जाता है या खुद कर लिया जाता है। कई लोगों ने कहा कि ब्रिटेन में महंगाई, टैक्स, इंश्योरेंस और स्किल्ड लेबर की लागत ज्यादा होने के कारण सेवाएं इतनी महंगी पड़ती हैं।
एक यूजर ने लिखा कि, ‘भारत के मुकाबले कीमत में बहुत बड़ा अंतर है।’
दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘इससे साफ पता चलता है कि विदेशों में सेवाएं कितनी महंगी हो सकती हैं।’
तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘कीमत में यह अंतर वाकई चौंकाने वाला है।’
चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘भारत में इसकी कीमत इतनी नहीं होगी।’
गौरतलब है कि, इससे पहले अमेरिका में दरवाजा ठीक करने के लिए भारतीय को ₹9500 देने पड़े थे, जिसका VIDEO खूब वायरल हुआ था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें –
खर्चीला होने बावजूद बेंगलुरु क्यों नहीं छोड़ते लोग ? आखिर खुल गया इसका राज़; Viral Video में देखें सच्चाई
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.