यूपी की बड़ी खबरें: 27वीं मंजिल से कूदकर Phd छात्र ने सुसाइड किया, गाजियाबाद में बुआ के यहां रहकर कर रहा था … – Dainik Bhaskar

गाजियाबाद में मंगलवार आधी रात पीएचडी के एक छात्र ने 27वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। सोसायटी परिसर में तेज आवाज के साथ युवक के गिरते ही गार्ड और स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। युवक के सिर और मुंह से खून बह रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। छात्र ने सुसाइड क्यों किया, इसके कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने प्रयास कर रही है।
मृतक के फोन को कब्जे में लेकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला विजयनगर थाना क्षेत्र का है। छात्र जोधपुर का रहने वाला था। गाजियाबाद में अपनी बुआ के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
महोबा में मकान ढहने से बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत, मूसलाधार बारिश के बाद हादसा
महोबा में मूसलाधार बारिश की वजह से मंगलवार देर रात एक पक्का मकान ढह गया। हादसे में बुजुर्ग चतुर्भुज (70) और उनकी पत्नी मन्नी देवी (68) की मलबे में दबकर मौत हो गई।
हादसा श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव में हुआ। हादसे में उनकी 5 साल की नातिन भी घायल हो गई है। उसका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिनहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, जिले में लगातार 12 घंटे तक हुई तेज बारिश की वजह से हादसा हुआ। सिजहरी गांव निवासी चतुर्भुज मकान में परिवार के साथ रहते थे। हादसे के वक्त बुजुर्ग दंपति मकान के एक हिस्से में सो रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
शाहजहांपुर में ईंट का पिलर गिरा, 5 साल की बच्ची की मौत; घर के बाहर खेल रही थी
शाहजहांपुर के मंगलवार रात घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। उसके ऊपर ईंट का पुराना पिलर गिर गया था। हादसा रात करीब 10 बजे कलान थाना क्षेत्र में हुआ।
बच्ची की पहचान मोहिनी के रूप में हुई है। वह घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक पिलर भरभराकर गिर गया। वह मलबे के नीचे दब गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।
बच्ची को मलबे से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहिनी छह भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थी। उसके पिता ओमकार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News