भारतीय जनता पार्टी सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस MP राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भाजपा की एक कार्टून पोस्ट के जरिए सवाल उठाए हैं। इस पोस्ट में एक ओर जहां राहुल patriarchy यानी पितृसत्ता के खिलाफ बात कर रहे हैं। वहीं, कार्टून में मौजूद युवती शाह बानो और ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों पर पलटवार कर रही है। खास बात है कि यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब अभिनेत्री कृति सैनन के एड को लेकर विवाद चल रहा है।
पोस्ट में कुल 6 तस्वीरें हैं। इनमें पहली तस्वीर में राहुल कह रहे हैं, ‘पितृसत्ता को खत्म करो।’ इसके जवाब में युवती कहती है, ‘ब्रो वेट। भारत माता की जय से शुरू करते हैं।’ अगली तस्वीर में सांसद कहते हैं, ‘पिंजरा तोड़ दो।’ और जवाब मिलता है, ‘शाह बानो?’ अगली फोटो में रायबरेली सांसद को कहते हुए दिखाया गया है, ‘अरे, वो वोट बैंक की राजनीति है, लेकिन पितृसत्ता को खत्म करो।’ इसपर युवती कहती है, ‘ट्रिपल तलाक?’
आगे की तस्वीरों में युवती सवाल उठाती है कि कांग्रेस ने शुरुआत में महिला आरक्षण बिल के खिलाफ वोट किया था। 5वीं तस्वीर में युवती कहती है, ‘कर्नाटक कैबिनेट में आपके 33 मंत्री हैं पर एक भी महिला नहीं है।’
सैनन के नए आभूषण विज्ञापन में उनकी बिना आस्तीन वाली पोशाक को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। कुछ लोगों ने इसे अश्लील करार दिया, जबकि कुछ ने कहा कि अभिनेत्री ने जो पहना है उसमें कुछ भी गलत नहीं है। रनौत ने विवाद पर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने सैनन का नाम नहीं लिया।
उन्होंने नए विज्ञापन पर तंज कसते हुए मंगलवार को कहा कि यह विज्ञापन ‘जानबूझकर असहज करने वाला’ लगता है। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि कोई लड़की अपने भाई को बिकिनी पहनकर राखी क्यों बांधेगी ?
राहुल ने सैनन की ‘इंस्टाग्राम’ स्टोरी अपने अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, ‘महिलाएं क्या पहनती हैं, क्या करती हैं और कहां जाती हैं, यह उनकी पसंद है। महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें।’ उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ‘स्मैश द पैट्रिआर्की’ हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।
सैनन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा एक नोट में कहा, ‘संस्कृति और परंपराएं दिल में होती हैं, नेकलाइन में नहीं!… साथ ही, महिलाओं को यह बताना हम कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए??’ उन्होंने कहा, ‘वर्षों में पारंपरिक फैशन विकसित हुआ है लेकिन अब भी किसी महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से मापा जाता है।’
निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play