WWE Clash in Italy 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें? बड़े बदलाव से फैंस की खराब होगी नींद! – News24 Hindi

—विज्ञापन—
WWE Clash in Italy 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Clash in Italy होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी द्वारा इसे खूब हाइप किया जा रहा है क्योंकि पहली बार इटली में पीएलई है. दर्शकों को बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी वहां पर कम्पीट करेंगे. दोनों के खतरनाक मैच बुक किए गए हैं. ट्रिपल एच कह चुके हैं कि बड़े सरप्राइज मिलेंगे. कुछ स्टार्स की वापसी हो सकता है. खैर हम आपको Clash in Italy के लाइव स्ट्रीमिंग और ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं
Clash in Italy को लेकर दर्शकों और रेसलर्स में खूब उत्साह है. इसे इटली के ट्यूरिन स्थित इनालपी एरीना में आयोजित किया जाएगा. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के रेसलर्स हिस्सा लेंगे. इटली में आयोजित होने वाला WWE का ये पहला प्रीमियम लाइव इवेंट है.
Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को होगा. ये प्रीमियम लाइव इवेंट भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे से शुरू होगा. भारतीय फैंस नेटफ्लिक्स ऐप पर इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. आपको बता दें भारत में किसी भी टीवी चैनल पर इस शो का सीधा प्रसारण नहीं होगा. भारतीय फैंस को इस शो को देखने के लिए अपनी नींद खराब करनी पड़ सकती है.
मेन इवेंट में एक बार फिर रोमन रेंस और जेकब फाटू एक्शन में दिखाई देंगे. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा. इनके बीच जोरदार टक्कर होने वाली है. फाटू कह चुके हैं कि वो टाइटल जीतने वाले हैं. अगर वो ऐसा नहीं कर पाए तो उन्हें रोमन को बतौर ट्राइबल चीफ एक्नॉलेज करना होगा.
ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर के बीच भी रीमैच होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. रिया रिप्ली अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को जेड कार्गिल के खिलाफ दांव पर लगाएंगी. इसके अलावा बैकी लिंच की टक्कर वुमेंस आईसी चैंपियनशिप के लिए सोल रुका से होगी. बैकी को इस बार हार का सामना करना पड़ सकता है.
कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को गुंथर के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच कड़ी टक्कर होगी. रोड्स की बादशाहत इस बार खत्म हो सकती है. गुंथर को नया चैंपियन बनाया जा सकता है. ट्रिपल एच एक बार फिर उन्हें पुश दे सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News