Simdega News: हनुमान वाटिका मंदिर में नियमित हो रहे धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम – Hindustan

Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। श्री हनुमान वाटिका मंदिर परिवार के सौजन्य से मंदिर परिसर में नियमित रूप से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों में श्रद्धालुओं की सहभागिता लगातार बढ़ रही है। मंदिर परिवार का उद्देश्य धार्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम के तहत प्रत्येक रविवार को सर्वजन कल्याण एवं नवग्रह शांति के लिए सामूहिक हवन किया जाता है। सोमवार की संध्या मातृशक्ति के सौजन्य से शिव चर्चा का आयोजन होता है। मंगलवार को भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन, मंगलवारी महाआरती और महाप्रसाद वितरण किया जाता है।

गुरुवार की शाम शिव शिष्य परिवार के साथ शिव चर्चा एवं भजन-कीर्तन होता है। वहीं शनिवार को शनि शांति के लिए शनि मंत्र, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। पंडित सोमनाथ मिश्रा ने बताया कि मंदिर में धार्मिक आयोजनों के साथ सेवा कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

दुर्घटनाग्रस्त और बीमार गोवंशीय पशुओं की देखभाल तथा उपचार में युवा संगठन और वानर सेना के सदस्य सक्रिय भूमिका निभाते हैं। मंदिर में प्राप्त दान एवं चढ़ावे से यथासম্ভव जरूरतमंद लोगों के बीच अन्न, चावल, आटा और वस्त्र आदि का वितरण किया जाता है। युवा सदस्य रक्तदान के लिए भी तत्पर रहते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक पूर्णिमा को सामूहिक सत्यनारायण पूजा और हवन होता है। नवरात्र, रामनवमी, हनुमान जन्मोत्सव, जन्माष्टमी सहित विभिन्न पर्वों पर विशेष पूजा-अर्चना, कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया जाता है। बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक रुचि बढ़ाने के लिए समय-समय पर चित्रकला, सामान्य ज्ञान और भजन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। मंदिर की व्यवस्था, स्वच्छता और धार्मिक कार्यक्रमों में मातृशक्ति, युवा संगठन और वानर सेना के सदस्य सक्रिय सहयोग करते हैं।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News