Madhepura News: इंडियन आइडल फेम रितिका राज ने बांधा समां – Hindustan

Madhepura News: मधेपुरा, संवाद सूत्र। मंडल आयोग के अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की 109वीं जयंती पर मंगलवार को बीएन मंडल स्टेडियम में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिले के स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक संध्या में लोक नृत्य, आधुनिक गायन और सूफी संगीत का शानदार संगम दिखायी दिया। कार्यक्रम में अतिथियों को पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री मंत्री शीला मंडल ने किया। मौके पर बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, डीएम अभिषेक रंजन, डीडीसी अनिल बसाक, अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह, भू-अर्जन पदाधिकारी अमन कुमार सुमन, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी, जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी उर्फ गुड्डी देवी, साहित्यकार भूपेंद्र नारायण मधेपुरी मौजूद रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति से हुई। रितिका ने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। इंडियन आइडल रितिका राज ने
जैसे ही मंच संभाला, पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। उसने एक से बढ़कर धमाकेदार प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। भागलपुर के सूफी बैंड के वीरेश मिश्रा, आदिल खान, प्रतीक मिश्रा की जोड़ी की गीत से माहौल खुशनुमा बन गया। प्रतिक मिश्रा की आवाज ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोलक पर विजय आनंद, बैंजो पर अबरे आलम एवं पैड पर रवीन्द्र रवि ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद इप्टा के कलाकारों ने नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। गायक उमेश राम, मधुबाला भारती और संजीव कुमार ने अपनी गायकी से दर्शकों को आनंदित किया। कार्यक्रम का संचालन संगीत शिक्षिका शशि प्रभा जायसवाल ने किया। उन्होंने अपनी प्रभावी प्रस्तुति और मंच संचालन से कार्यक्रम को बांधे रखा। कार्यक्रम में सुभाष चंद्र, अरुण कुमार, गायक व समाजसेवी सुनीत साना, अमित कुमार अंशु, मिथुन कुमार गुप्ता रत्नेश कुमार, अवधेश राम सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News