सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत डीआरसीसी के द्वारा छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 4 लाख रूपये तक का शिक्षा ऋण वर्ष 2016 से उपलब्ध कराया जाता रहा है। लेकिन बिहार सरकार के नए नोटिफिकेशन 19 अगस्त 2026 के द्वारा 2 लाख रूपये तक ऋण डीआरसीसी और शेष दो लाख से दस लाख तक बैंक से ऋण देने की गजट प्रकाशित होते ही आवेदन की संख्या में काफी कमी आ गई।
हालांकि मुख्यमंत्री द्वारा चार लाख रूपये दिए जाने की घोषणा के बाद छात्रों में राहत महसूस हो रही है। जानकारी अनुसार बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तहत जिले को 1240 लक्ष्य निर्धारित है। जिसमें अबतक मात्र 350 से अधिक छात्रों ने ही ऋण के लिए आवेदन किया है। हालांकि लक्ष्य अनुसार आवेदन मार्च 2027 तक लिया जाएगा। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख तक की आर्थिक सहायता मिलती है।
वर्ष 2016 से 2018 तक पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता राशि बैंक द्वारा दी जाती थी। लेकिन बैंक के द्वारा ऋण देने में टालमटोल के कारण उपलब्धि कम होते देख सरकार द्वारा फैसला लिया गया कि अब छात्रों को खुद ऋण मुहैया डीआरसीसी से करायेंगे इसके लिए अप्रैल 2018 से बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम का गठन डीआरसीसी में किया गया और चार लाख रूपये ऋण दिये जाने लगा। जिस ऋण के लिए छात्रों का प्रतिदिन आवेदन आने लगा और बड़ी संख्या में जिले के छात्र लाभान्वित हो रहे हैं। पिछले वर्ष लक्ष्य से अधिक आवेदन : जानकारी अनुसार पिछले वर्ष लक्ष्य से अधिक छात्रों ने स्टुडेंट्स क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। जिसमें 1245 आवेदन स्वीकृत किये गए थे। लेकिन इस वर्ष अबतक आवेदन की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है। छात्रों का कहना है कि दो लाख ऋण के प्रावधान होने से अत्यधिक लाभ नहीं मिलता देख आवेदन से विमुख होने लगे थे। लेकिन मुख्यमंत्री के घोषणा से अब फिर छात्रों में उत्साह बढ़ा हैं और स्टुडेंट्स क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन भी अब बढ़ने की संभावना है।
प्राप्त ऋण राशि से छात्रों पढ़ाई में सुविधा : स्टुडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना से प्राप्त ऋण राशि से छात्रों को पढ़ाई में काफी सुविधा मिलती है। इस ऋण राशि से अधिकतर ट्यूशन फीस, हॉस्टल,लैपटॉप एवं किताब का खर्च, और अन्य पठन-सामग्री खरीदने के लिए इसका उपयोग करते हैं। 12 वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए दिया जाता ऋण : 12 वीं पास करने के बाद छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए ऋण दिया जाता है। ऋण लेने के लिए छात्रों को कुछ भी गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि आवश्यक कागजात जरूरी रहता है। ब्याज रहित ऋण उपलब्ध : स्टुडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना तहत छात्रों को ब्याज रहित ऋण दिया जाता है। कोर्स पूरा होने के 1 साल बाद या नौकरी मिलने के छह माह बाद (जो भी पहले हो) लोन की वापसी शुरू होती है, और इसके बाद 7 से 10 साल तक का समय मिलता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play