चाईबासा, संवाददाता। बुधवार को जहां एक तरफ चाईबासा कांग्रेस भवन में जगन्नाथपुर के विधायक सह जिला अध्यक्ष सोनाराम सिंकु का अभिनंदन किया जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी रांची कांग्रेस कार्यालय में विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे।
पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेश सावैयां के नेतृत्व में रांची के कांग्रेस कार्यालय में सत्याग्रह कर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नाम मांगपत्र सौंपा। इसमें उन्होंने संगठन सृजन अभियान द्वारा नियुक्ति पर गंभीर सवाल उठाए, उनका कहना था कि पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई को किसी पूर्व सूचना हटाना अनुचित कदम था, क्योंकि उनका चयन संगठन सृजन अभियान के तहत हुआ था। इसमें पूरे जिले के बुद्धिजीवी,सामाजिक संगठन,चैंबर ऑफ कॉमर्स,बार एसोसिएशन, के सदस्यों के साथ पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्षों से रायशुमारी कर के की गई थी। जबकि विधायक सोनाराम सिंकु ने सक्षम न होने की बात करते हुए दावेदारी नहीं की थी।
leaders ने बताया कि यदि जल्द ही इस विषय पर कार्यवाही नहीं होती है तो पदयात्रा कर दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय के समक्ष राष्ट्रीय नेताओं से अपनी बात रखेंगे और वास्तविकता से अवगत कराएंगे। इसके जवाब में प्रदेश पदाधिकारियों ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी के राजू को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए यथाशीघ्र समस्या के समाधान हेतु आग्रह किया और मामले का निपटारा करने का आश्वासन दिया।
विरोध करने वालों में जिला महासचिव आदित्य विक्रम तिरिया, निराकार बिरुवा, शीतल पूर्ति, संदीप सन्नी देवगम, मंडल अध्यक्ष नारंगा देवगम उर्फ पप्पू, विक्रम पाट पिंगुआ, राजू गगराई , समीर सुंडी, रूपेश पूर्ति, कृष्णा सिरका, खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि साकारी दोगा, सीदीयू सावैयां, विकास तामसोय, अमित मुंदुइया, युगल किशोर पिंगुआ, बबलू सावैयां, रेमो अलडा समेत कई लोग थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play