अंकित को जिम से निकलते ही मारीं 20 गोलियां, 'कोर्ट में गोली मारेंगे' वाले सिंगर के मर्डर की पूरी कहानी – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद से दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि करीब 20 राउंड फायरिंग कर बदमाशों ने अंकित की हत्या कर दी. अंकित के सिर में गोली लगने की जानकारी मिली है.
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है. अपने सुपरहिट गाने ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ से पहचान बनाने वाले सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
बुधवार शाम करीब 7 बजे अंकित बालियान शामली में जिम से वर्कआउट करके बाहर निकले ही थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे 4 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. चश्मदीदों के मुताबिक, बदमाश पैदल थे और हाथ में पिस्टल लिए हुए थे. करीब 20 राउंड फायरिंग कर बदमाशों ने अंकित को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए. अंकित के सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई.
कौन थे अंकित बालियान?
अंकित मूल रूप से शामली जिले के बंटीखेड़ा गांव के रहने वाले थे. पिछले कुछ सालों से वह हरियाणा के रोहतक और सोनीपत में रहकर सिंगिंग और एक्टिंग कर रहे थे. इस बीच अंकित पिछले 1 साल से जिम में रोज आते-जाते थे. बुधवार शाम शामली कोतवाली क्षेत्र में अंकित बालियान जिम से बाहर निकले ही थे. इसी दौरान बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी.
अंकित की मौत की घटना के बाद इलाके में दहशत है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हमलावरों की तलाश में नाकेबंदी कर दी है. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह पुरानी रंजिश या गैंगवार मानी जा रही है.
कहा जा रहा है कि अंकित रोज जिम करने के लिए आते थे. बुधवार शाम ट्रेनिंग करके बाहर निकलने के बाद जैसे ही वह करीब 20-25 मीटर की दूरी पर गाड़ी में बैठने लगे, चार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई.
इस मामले में एसपी एनपी सिंह ने बताया कि अंकित बालियान जिम में ट्रेनिंग लेकर जैसे ही बाहर निकले, चार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. बदमाशों की तलाश जारी है.
वहीं, घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने बीच शामली चौराहे पर अंकित बालियान का शव रखकर ढाई घंटे जाम लगाया. उनकी कहा कि जब तक अंकित बालियान के हत्यारे गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक वे रोड पर ही जाम लगाकर बैठे रहेंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News