भूत के नाम पर महिला से बनाए संबंध, कनाडा में अमेरिका का तांत्रिक गिरफ्तार – Jagran

कनाडा के ओशावा में एक हिंदू पुजारी राजेंद्रनाथ दुधनॉथ महाराज को धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर एक महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
एआई से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर।
अमेरिकी पुजारी राजेंद्रनाथ दुधनॉथ महाराज कनाडा में गिरफ्तार।
धार्मिक अनुष्ठान के बहाने महिला का यौन उत्पीड़न किया।
पुलिस ने अन्य संभावित पीड़ितों से संपर्क करने की अपील की।
डिजिटल डेस्क, ओटावा। कनाडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। अमेरिका के न्यूयार्क में रहने वाले 50 वर्षीय हिंदू पुजारी राजेंद्रनाथ दुधनॉथ महाराज को कनाडाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ओशावा शहर के एक परिवार ने अपने घर पर एक धार्मिक अनुष्ठान करवाने के लिए इस पुजारी को बुलाया था। अनुष्ठान के दौरान आरोपी पुजारी ने पीड़िता को यह झांसा दिया कि उस पर बुरी आत्माओं का साया है और उसे ठीक करने के लिए एक विशेष पूजा या अनुष्ठान की जरूरत है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने महिला को विश्वास में लिया कि उसकी परेशानी दूर करने के लिए गुप्त रूप से पूजा करनी होगी। इसके बाद वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां धार्मिक अनुष्ठान और इलाज की आड़ में उसने महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया।
घटना की शिकायत मिलने के बाद डरहम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया गया है और उसे बेल हियरिंग के लिए हिरासत में रखा गया है।
मामले में जांच अधिकारियों का मानना है कि इस पुजारी ने पहले भी इस तरह के धोखे से अन्य महिलाओं को अपना शिकार बनाया होगा। पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी ऐसा या इससे मिलता-जुलता कोई धोखा हुआ है, तो वे तुरंत आगे आएं और पुलिस से संपर्क करें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News