यूएस ओपन : चेक गणराज्य की जोड़ी ने फाइनल में बेनसिच और इटली कोबोली की चौथी वरीय जोड़ी को शिकस्त दी मुचोवा और मेंसिक पहली बार बने मिश्रित युगल चैंपियन
10 लाख डॉलर की इनामी राशि विजेता जोड़ी को मिलेगी
30 अगस्त से होंगे मुख्य दौर के एकल व अन्य मुकाबले
न्यूयॉर्क, एजेंसी। साल के चौथे और आखिरी ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट यूएस ओपन के मुख्य दौर के मुकाबले शुरू होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। इससे पहले नई तरह से खेले जा रहे इसके मिश्रित युगल मुकाबलों में चैंपियन का फैसला हो गया। बुधवार रात कैरोलिना मुचोवा और याकुब मेंसिक ने इसका खिताब जीत लिया।
टाईब्रेक में जीती : चेक गणराज्य की इस जोड़ी ने स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिच और इटली के फ्लावियो कोबोली की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-3, 1-6, 10-6 से हराकर पहली बार चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल कर ली। 30 वर्षीय मुचोवा और 20 वर्षीय मेंसिक ने दो मैच प्वाइंट बचाकर खिताबी जीत दर्ज की। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में भी दो मैच प्वाइंट बचाए थे। इस जोड़ी को 10 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि मिली।
चेक जोड़ी ने दो दिन की इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन दोनों मुकाबले मैच टाईब्रेक में जीते। मेंसिक की तेज सर्विस के साथ ही नेट और बैसलाइन पर शानदार खेल ने इस जोड़ी की जीत में अहम भूमिका निभाई। अंत में मेंसिक ने ऐस के साथ फाइनल का अंत किया।
नए प्रारूप में अंतर : इससे पहले सेमीफाइनल में भी मुचोवा और मेंसिक हार के करीब पहुंच गए थे लेकिन दो मैच प्वाइंट बचाने के बाद उन्होंने लगातार चार अंक जीतकर मीरा आंद्रीवा और आंद्रे रुबलेव को 5-4, 3-5, 11-9 से शिकस्त दी। नए प्रारूप में हुए इस वर्ग के मैचों में खिताबी मुकाबला ही टूर्नामेंट का एकमात्र मुकाबला था जो सामान्य टेनिस मैच जैसा खेला गया। इसमें तीनों सेट छह गेम के थे और छह-छह की बराबरी पर टाईब्रेक हुआ। शुरुआती तीन दौर में सेट चार गेम के थे और चार-चार की बराबरी पर टाईब्रेक खेला गया था।
एलिना-गेल का सपना टूटा : बेनसिच और कोबोली ने पहले सेमीफाइनल में एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स की पति-पत्नी की जोड़ी को 4-5, 4-1, 10-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस हार के साथ ही एलिना-गेल का सपना टूट गया जो ग्रैंड स्लैम के पिछले 100 साल के इतिहास में मिश्रित युगल चैंपियन बनने वाली पहली जोड़ी बनने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि हार के बावजूद दोनों को 2,50,000 डॉलर की इनामी राशि मिली। टूर्नामेंट के मुख्य दौर के एकल व अन्य मुकाबले 30 अगस्त से खेले जाएंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play