स्कूल में सिरफिरे आशिक ने एक्स-गर्लफ्रेंड को गोलियों से भूना, बचाने आए शख्स को भी मार डाला – AajTak

Feedback
जर्मनी के एक स्कूल में गुरुवार को 19 साल का युवक पहुंचा. उसने अपनी 18 साल की एक्स-गर्लफ्रेंड को गोली मार दी. उसे बचाने की कोशिश कर रहे 30 साल के एक शख्स की भी गोली लगने से मौत हो गई. वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. अब जांच इस बात की हो रही है कि आखिर वह स्कूल क्यों पहुंचा था और इस हमले की वजह क्या थी.
वारदात जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग राज्य स्थित गोजेन-नॉय जिटाउ इलाके की है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, दोपहर करीब 1:45 बजे पुलिस को स्कूल में फायरिंग की खबर मिली. सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर को घेरकर सुरक्षित कर लिया.
हालात की गंभीरता को देखते हुए दमकल की गाड़ियां, एंबुलेंस के साथ दो रेस्क्यू हेलिकॉप्टर भी फौरन रवाना किए गए. इस दौरान स्कूल के मैदान में चारों तरफ पर्दे लगा दिए गए, जिससे घटनास्थल को भीड़भाड़ और लोगों की नजरों से दूर रखा जा सके.
पहले एक्स-गर्लफ्रेंड को मारी गोली
जान गंवाने वाली 18 साल की लड़की इसी स्कूल में पढ़ती थी. शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी सीधे अपनी पूर्व प्रेमिका को निशाना बनाने पहुंचा था. तभी 30 साल के एक शख्स ने बीच-बचाव कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन सिरफिरे ने उन पर भी गोली चला दी और मौके पर ही उनकी जान चली गई. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हमलावर भी इसी स्कूल का छात्र है या नहीं. पुलिस इस बात की तहकीकात में जुटी है कि दोनों के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ था, जिसके चलते लड़के ने स्कूल के भीतर घुसकर इतना खौफनाक कदम उठा लिया.
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
गोलीबारी की खबर लगते ही पुलिस ने स्कूल समेत आसपास के पूरे इलाके को घेर लिया. मौके पर भारी तादाद में सुरक्षाबल तैनात किए गए, वहीं राहत और बचाव टीम ने भी तुरंत मोर्चा संभाल लिया. फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है, जिससे लगातार पूछताछ चल रही है. हालांकि हमले की असल वजह क्या थी और आरोपी का छात्रा के साथ कैसा रिश्ता रहा, इसे लेकर अधिकारियों ने अभी कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है.
पुलिस अब वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है. जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी स्कूल तक कैसे पहुंचा, उसके पास हथियार कैसे आया और हमले के पीछे असल वजह क्या थी.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News