Muzaffarpur News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने गए सेना के हवलदार के घर में चोरी – Hindustan

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने दिल्ली गए कच्ची-पक्की के दीघरापट्टी निवासी सेना के हवलदार दीपक कुमार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। 17 अगस्त की रात चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और एक लाख रुपये नकद, सोने की पांच ग्राम की कान की बाली, पांच ग्राम की अंगूठी, चांदी के सौ-सौ ग्राम के दो जोड़ी पायल, नाक की कील व इलेट्रॉटिक चूल्हा चोरी कर लिया। इस संबंध में उन्होंने सदर थाना में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।उन्होंने पुलिस को बताया कि वह फिलहाल मैदानी अस्पताल नूराला कैंट लेह (जम्मू-कश्मीर) में पदास्थापित हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वह सपरिवार दिल्ली गए थे। 18 अगस्त की सुबह उसके पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। उनके कहने पर पड़ोसी घर के अंदर गए तो बताया कि सारा सामान बिखरा हुआ है। इसकी जानकारी उन्होंने मोबाइल से स्थानीय थाना की पुलिस को दी। इस सूचना पर पुलिस गश्ती दल पहुंची और जांच की। दिल्ली से लौटने के बाद बुधवार को उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई।

Loading videos…
Loading videos…
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News