नेपाल में आई भीषण बाढ़ में पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के 65 पर्यटक फंस गए हैं, जबकि कोलकाता से गए 68 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
नेपाल आपदा।
नेपाल बाढ़ में हुगली के 65 पर्यटक फंसे, कोलकाता के 68 लापता।
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल राय की पुत्रवधू शर्मिष्ठा भौमिक राय भी लापता।
रसुवा जिले में भीषण बाढ़ से 162 मौतें, 1500 से अधिक लापता।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। नेपाल में आई भीषण बाढ़ में बंगाल के हुगली जिले के 65 पर्यटक फंसे हुए हैं, वहीं कोलकाता से गए 68 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके स्वजन परेशान हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाने की अपील की है।
मालूम हो कि नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। नेपाल पुलिस के अनुसार, अब तक कम से कम 162 लोगों की मौत की सूचना है। नेपाल के पर्यटन विभाग के अनुसार, 1,500 से अधिक लोग लापता हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरामबाग से गत 24 अगस्त को 65 पर्यटकों को लेकर गई बस नेपाल के चेतन पार्क इलाके में फंसी हुई है। इसी बीच कोलकाता से नेपाल गए 36 पर्यटकों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।
इसके अलावा 32 लोगों के एक अन्य दल से भी आपदा के बाद से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस दल से 30 पर्यटक कैलाश और मानसरोवर की यात्रा पर गए थे।
नेपाल में आई बाढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत मुकुल राय की पुत्रवधू शर्मिष्ठा भौमिक राय भी लापता हैं। पति शुभ्रांशु राय उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। शर्मिष्ठा गत 21 अगस्त को हावड़ा से एक ट्रैवल एजेंसी के साथ नेपाल गई थीं। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने कई बार पति से फोन पर बात की थी। मंगलवार रात दोनों की आखिरी बार बातचीत हुई थी।