Muzaffarpur News: औराई, एसं। जनार पंचायत के बेदौल असली निवासी अशोक राय की पीट-पीटकर हत्या में पत्नी नूतन देवी ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें लोहरखा टोला निवासी प्रेमिका पूजा देवी, उसके भाई राजा मांझी, अभिजीत मंडल व अभिषेक मंडल को आरोपित किया है। नूतन देवी ने पुलिस को बताया कि पूजा देवी ने फोन पर बुलाकर पति की करा दी। नूतन देवी ने पुलिस को बताया कि पूजा देवी से पति की पहले से बातचीत होती थी। जानकारी मिलने पर करीब एक साल पहले मायके चली गई। दस दिन पहले ससुराल आई थी। पूजा देवी का भाई राजा मांझी पति को हत्या की धमकी देता था।
25 अगस्त को पूजा देवी ने फोन कर पति को बुलाया और सभी आरोपितों ने मिलकर हत्या कर दी और शव को बेनीपुर रेलवे हॉल्ट के समीप फेंक दिया। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि नूतन देवी के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।गौरतलब है कि अशोक के घर से 500 मीटर की दूरी पर शव मिला था। उसकी पिटाई करने के बाद पत्थर से सिर कूच दिया गया था। मंगलवार की रात करीब सात से आठ बजे के बीच अशोक घर से निकला था। नौ बजे रात में अशोक की पत्नी से बात हुई थी। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। अशोका का घटनास्थल पर बंद मोबाइल, बाइक, आईडी कार्ड, आधार व नकदी सात सौ रुपए पुलिस ने बरामद किया था।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play