Purnia News: पात्र लाभुकों की सूची बनाने का निर्देश – Hindustan

Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। आम जनता की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर केनगर प्रखंड प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में 27 अगस्त को गोकुलपुर पंचायत के मनरेगा भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मनीष कुमार ने की। बैठक में आगामी एक सितंबर को प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, गोकुलपुर परिसर में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गई। मुखिया नीरज कुमार मेहता की अगुवाई में आयोजित बैठक में बीपीआरओ चंद्रदेव प्रसाद सहित वार्ड सदस्य एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर लंबित मामलों की पहचान करना और शिविर के दौरान अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना था। बीडीओ मनीष कुमार ने कहा कि राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, आवास योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का समाधान शिविर में ही कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने वार्ड सदस्यों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पात्र लाभुकों की सूची तैयार करें ताकि शिविर के दिन कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News