Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा एवं सुविधा के लिए पूर्णिया सिटी-कसबा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप एकदिवसीय नि:शुल्क सेवा शिविर लगाया गया। शिविर का यह पांचवां वर्ष है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद विधायक नितेश सिंह, कटिहार के पूर्व सांसद सह कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह शिविर संरक्षक आशीष गोस्वामी, सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक एवं डॉ. अनिल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। शिविर में मनिहारी से गंगाजल लेकर अररिया जिले के मदनपुर बाबा मंडेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए जाने वाले शिवभक्त कांवड़ियों के लिए विभिन्न नि:शुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। संगठन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे शिविर में सक्रिय रहकर सेवा कार्य किया।
कांवड़ियों के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसएन मेमोरियल हॉस्पिटल लाइन बाजार और एसबी ऑर्थो केयर की चिकित्सा टीम शिविर में मौजूद रही। आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व उपमुख्यमंत्री को भगवा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्णिया सदर डीएसपी अभिनव पाराशर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, डॉ. ए.के. गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत झा, भाजपा बिहार प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव, संगठन के राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, पूर्णिया जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, अररिया जिलाध्यक्ष पवन राज, राजेश सिंह, महेंद्र दास, राजकुमार, छोटू, महिला मोर्चा की शर्मिला ठाकुर एवं संगीता ठाकुर, नगर अध्यक्ष बेबी देवी, जिला मंत्री प्रिया कुमारी एवं नगर उपाध्यक्ष प्रतिमा कुमारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play