‘खेलो इंडिया डायलॉग’ आयोजित, 2036 ओलंपिक और खेल विकास पर हुई चर्चा – Hindustan

भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के बॉटनी विज्ञान विभाग में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया डायलॉग: खेल की बात पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि और खेल जगत के कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेल केंद्रित संबोधन को सुना। इसके बाद आयोजित ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ सत्र में विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने खेल अधिकारियों व स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) के कोच के साथ सीधे संवाद कर अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर प्रभारी कुलपति प्रो. रंजना दुबे, विधायक रोहित पांडे, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) राकेश रंजन, जिला युवा एवं खेल पदाधिकारी लखविंदर सिंह ढिल्लों, नेशनल शूटर अंश कुमार और नेशनल धावक सोनी प्रिया सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।
जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए भारत द्वारा वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए ग्राम स्तर पर खेल क्लबों का गठन किया जा रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News