देवरिया, निज संवाददाता। शहर के भीखमपुर रोड निवासी महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य व वरिष्ठ पत्रकार श्रीशचंद गोरे के पुत्र डा. मनीष मोहन गोरे की पुस्तक भारत की प्रयोगशालाएं को राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय ने राजभाषा गौरव पुरस्कार के लिए चुना है। मनीष को आगामी 14 सितंबर को मुंबई में आयोजित होने जा रहे राजभाषा सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह के हाथों राजभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।डॉ. मनीष की आरम्भिक शिक्षा देवरिया से हुई और वनस्पति विज्ञान में उच्च शिक्षा उन्होंने गोरखपुर विश्विद्यालय से प्राप्त किया। मनीष अपने छात्र जीवन से समाज में वैज्ञानिक जागरूकता के लिए समाचार पत्र, पत्रिकाओं और रेडियो में वैज्ञानिक विषयों पर लेखन करते आए हैं।
वर्तमान में वह वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की नई दिल्ली स्थित प्रयोगशाला राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (निस्पर) में वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। उन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, जंतु व्यवहार, वैज्ञानिकों के जीवन, विज्ञान कथा और विज्ञान संचार पर केंद्रित 12 पुस्तकें लिखी हैं। मनीष को उनकी पुस्तक ‘रोचक जंतु व्यवहार’ के लिए वर्ष 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किया गया था। भारतीय प्रयोगशालाओं पर केंद्रित उनकी पुस्तक को नेशनल बुक ट्रस्ट ने प्रकाशित किया है। जिसमें उन्होंने देश की प्रमुख वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं के अनुसंधान और उपलब्धियों को संकलित किया है। यह पुस्तक पाठकों के बीच लोकप्रिय है। गोरखपुर में आयोजित पुस्तक मेले में भी यह पुस्तक पाठकों और पुस्तक प्रेमियों के लिए उपलब्ध थी। मनीष की इस उपलब्धि पर देवरिया जनपद के अलावा विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले वैज्ञानिक एवं साहित्यकारों ने बधाई दी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play