Bareily News: ईद मिलादुन्नबी के जुलूसों में डीजे पर रोक की उलमा की नसीहत और फतवों का असर नजर नहीं आया। 25 और 26 अगस्त को पुराने शहर और कोहाड़ापीर क्षेत्र में निकले जुलूसों में रातभर डीजे, डिस्को लाइटें और गैर शरई गाने बजते रहे। जुलूस कमेटियों के पदाधिकारियों और दरगाह आला हजरत से जुड़े लोगों की डीजे नहीं लाने की अपील के बाद भी लोग नहीं माने। इस पर पुलिस ने शहर में 11 डीजे वाहन समेत जब्त करके सीज कर दिए। जुलूसों की परचम रस्म से पहले मंचों से उलमा ने तकरीर कर लोगों से डीजे नहीं बजाने और जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने की अपील की थी।
कुछ उलमा की ओर से इस संबंध में फतवे भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद जुलूस के दौरान कई स्थानों पर तेज आवाज में डीजे बजते रहे। डीजे की तेज आवाज से लोगों को परेशानी होने और कुछ स्थानों पर माहौल बिगड़ने की स्थिति बनने पर पुलिस ने कार्रवाई की। शहर के अलग-अलग स्थानों से 11 डीजे जब्त किए गए। इनमें से सात सीबीगंज और चार किला में जब्त किए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी आयोजनों में डीजे के इस्तेमाल को लेकर उलमा और जुलूस कमेटियों की अपील के पालन पर सवाल खड़े हुए हैं।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play