प्रखंड अंतर्गत सहरबन्नी पंचायत के गम्हरिया गांव में एक दिवसीय शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में शिव चर्चा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं शिव शिष्य पहुंचे। इससे पूरा कार्यक्रम स्थल भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शिव चर्चा आगे बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती गई। कार्यक्रम के दौरान कथावाचक परमेश्वर गुरु भाई ने शिव की महिमा, उनके विचारों और जीवन में उनके संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिव केवल पूजा-अर्चना के विषय नहीं हैं, बल्कि उनके जीवन और विचार मनुष्य को सरलता, शांति, संयम, प्रेम और सद्भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। शिव गुरु की चर्चा का उद्देश्य लोगों को अच्छे विचार अपनाने और समाज में प्रेम व भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.