मॉडल स्कूलों में लाइव व स्मार्ट क्लास लैब और शैक्षणिक गुणवत्ता पर जोर – Dainik Bhaskar

जिले के मॉडल स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए डीएम कौशल कुमार ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की। समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में जिले के सभी मॉडल स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ विद्यालयों की आधारभूत संरचना, शिक्षण व्यवस्
बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, डीईओ विद्यानंद ठाकुर सतत शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी और सभी मॉडल स्कूल के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे। डीएम ने विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का आकलन कर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक शैक्षणिक उपकरण एवं सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। डीएम ने मॉडल स्कूलों में लाइव क्लास शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। साथ ही स्मार्ट क्लासरूम को अधिक प्रभावी बनाने और डिजिटल शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। विद्यालयों में लैब इंफ्रास्ट्रक्चर को भी सुदृढ़ एवं उपयोगी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की नियमित समीक्षा के लिए साप्ताहिक परीक्षा आयोजित करने का निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि इससे विषयवार कमजोरियों की पहचान कर बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराया जा सकेगा।
तकनीकी माध्यमों से जोड़ने के निर्देश भी दिए विद्यालय परिसरों में साफ-सफाई, स्वच्छता और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। शिक्षकों को प्रशिक्षण देने व नवीन शिक्षण पद्धतियों और तकनीकी माध्यमों से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए। शिक्षकों को अपने विषय और कक्षा से संबंधित व्यवस्थित नोटबुक एवं शैक्षणिक अभिलेख तैयार रखने का निर्देश दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News